बाघ देखने की खबर से गांव में दहशत, वन विभाग ने जांच शुरू की

बाघ देखने की खबर से गांव में दहशत, वन विभाग ने जांच शुरू की

किस्को़ प्रखंड के हिसरी बगीचा टोली गांव में ग्रामीणों द्वारा बाघ जैसे जानवर के देखे जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास स्थित बीएसएनएल टावर की घेराबंदी जाल में जानवर फंसा हुआ दिखा था, इसके बाद गांव में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बन गया. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बीएसएनएल टावर के पास कुछ युवाओं ने सबसे पहले जानवर को देखा और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद गांव और आसपास में तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं. कुछ लोगों का दावा है कि यह असली बाघ है, जबकि कई लोगों का मानना है कि यह जंगली बिल्ली या तेंदुआ जैसी किसी अन्य प्रजाति का जानवर हो सकता है. एक ग्रामीण ने कहा कि अगर यह बाघ है तो उनकी सुरक्षा खतरे में है और लोग खेतों या जंगल की ओर जाने से डर रहे हैं. ग्रामीणों ने वीडियो वन विभाग तक पहुंचाया. वन विभाग ने कहा कि वीडियो में जानवर की पहचान स्पष्ट नहीं हो पा रही है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. ग्रामीण प्रशासन और वन विभाग से मांग कर रहे हैं कि तुरंत गांव और आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर स्थिति का पता लगाया जाये और सुरक्षा सुनिश्चित की जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >