सलगी फुटबॉल टूर्नामेंट में लालू ब्रदर्स बनी विजेता

सलगी फुटबॉल टूर्नामेंट में लालू ब्रदर्स बनी विजेता

लोहरदगा़ कुड़ू प्रखंड के सलगी गांव में आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का सोमवार को भव्य समापन हुआ. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबले में लालू ब्रदर्स की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए बिराजपुर को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया. समापन समारोह में झामुमो के जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और मैच की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने का सशक्त माध्यम है. फुटबॉल खेलने से शारीरिक फिटनेस बढ़ती है, सहनशक्ति, गति और समन्वय में सुधार होता है. झारखंड के गांव-गांव में प्रतिभा छिपी है, बस उन्हें उचित मंच देने की आवश्यकता है. हेमंत सरकार खिलाड़ियों के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम कर रही है, ताकि ग्रामीण और आदिवासी युवाओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके. फाइनल के बाद विजेता लालू ब्रदर्स और उपविजेता बिराजपुर को खस्सी और नकद पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम में जिला सचिव अनिल उरांव, युवा जिला अध्यक्ष अजय उरांव, पंचायत की मुखिया सुमित्रा कुमारी, अयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष उरांव, सचिव पंकज भगत, विकलाल उरांव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >