लोहरदगा़ झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मोज्जमिल अहमद की अध्यक्षता में हुई. इसमें संगठन को मजबूत बनाने, पंचायत व प्रखंड कमेटियों की समीक्षा और जनसमस्याओं पर व्यापक चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की ताकत इसके कार्यकर्ता है़ं पंचायत, वार्ड और प्रखंड स्तर पर गठित कमेटियों को सक्रिय कर युवाओं को जिम्मेदारी दी जायेगी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जनता के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है़ इनमें सार्वजनिक सुरक्षा पेंशन योजना, फसल राहत योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, सखी मंडल सशक्तिकरण, छात्रवृत्ति और फेलोशिप योजना शामिल हैं. इन योजनाओं से गरीब, किसान, मजदूर, छात्र और आम जनता सीधे लाभान्वित हो रहे हैं. मोज्जमिल अहमद ने यह भी कहा कि योजनाओं में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सरकार दोषियों पर नजर रखे हुए है और आवश्यकता पड़ने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने युवाओं की बढ़ती भागीदारी और नयी टोली के जुड़ने पर संतोष व्यक्त किया. बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से आये पदाधिकारियों ने अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं, जिनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जायेगा. बैठक में केंद्रीय सदस्य तिवारी उरांव, जिला सचिव अनिल उरांव, महिला जिला अध्यक्ष राधा तिर्की, महिला नेत्री नीरू शांति भगत, सभी प्रखंड अध्यक्ष और काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. बैठक में संगठन की मजबूती, जनकल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन और भ्रष्टाचार नियंत्रण पर विशेष जोर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
