लोहरदगा. श्री शुभकामना दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में महाआरती का आयोजन किया गया. महा आरती के बाद भव्य भंडारा का आयोजन किया गया़ इसे अंचल कार्यालय में कार्यरत अर्जुन प्रजापति ने अपनी बेटी स्वर्गीय मेघा प्रजापति की याद में आयोजित किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोहरदगा जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार उपस्थित थे. मुख्य अतिथि ने कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, इसलिए इसे शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाना चाहिए. उन्होंने सभी को नवरात्रि की शुभकामना दी और कहा कि पतरा टोली स्थित पंडाल परिसर में उपस्थित होकर उन्होंने इस भव्य आयोजन का अनुभव प्राप्त किया. अर्जुन प्रजापति ने कहा कि वे प्रत्येक वर्ष अपनी स्वर्गीय बेटी की याद में इस प्रकार का धार्मिक आयोजन करते हैं, जिससे उन्हें आंतरिक शांति मिलती है. आयोजन में समिति के अध्यक्ष कुमार सुमन साहू सहित संरक्षक मंडली के सुरेश ठाकुर, विनोद सिंह, मनोज गुप्ता (मन्ना), सोहन साहू, प्रभु प्रसाद, प्रभात भगत, दिलीप सिंह, विमलकांत सिंह, कमला देवी, निधिकांत प्रसाद, सुनील छतरी (कालू), विनोद साहू, अनिल साहू, संजीव शर्मा, अनुज साहू, अजय कुमार माधुर, संजय अग्रवाल, संजय प्रसाद, राहुल, कुंदन, दिव्या थापा सहित सभी सदस्य उपस्थित थे. सेन्हा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगा सेन्हा. प्रखंड क्षेत्र के मुर्की तोड़ार पंचायत अंतर्गत मन्हे बाजार टांड़ में एसबीआइ फाउंडेशन व परिवर्तन समाज विकास समिति की ओर से शनिवार को एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर में अस्थि रोग, सर्दी-जुकाम, मलेरिया, टाइफाइड, बीपी, शुगर समेत अन्य बीमारियों की जांच की गयी. लगभग 304 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवा दी गयी. मौके पर डॉ राजीव रंजन, नरेश उरांव, समन्वयक विवेक मिश्रा समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
