योग्य लाभुकों को संचालित योजनाओं का लाभ दें : राधा तिर्की

योग्य लाभुकों को संचालित योजनाओं का लाभ दें : राधा तिर्की

सेन्हा़ प्रखंड क्षेत्र के चितरी डाडू पंचायत में उत्क्रमित उच्च विद्यालय के समीप मैदान तथा सेरेंगहातु तोड़ार पंचायत में पंचायत भवन के पास सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की, डीपीएम विमलेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर शुक्ला, बीडीओ संग्राम मुर्मू व मुखिया दिलीप कुमार उरांव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, स्वास्थ्य विभाग, मुख्यमंत्री सामाजिक पेंशन योजना, बिरसा सिंचाई संवर्धन कूप योजना सहित विभिन्न योजनाओं के स्टॉल लगाये गये. जनता दरबार में आमजनों ने अपनी समस्याओं से प्रखंड प्रशासन को अवगत कराया. जिप सदस्य राधा तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक पहुंचाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है. पंचायतों में आयोजित शिविर के माध्यम से जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र व पेंशन से संबंधित कार्यों का त्वरित निष्पादन किया जा रहा है. मौके पर मनरेगा से सिंचाई कूप के लाभुकों को फावड़ा व कड़ाही तथा किसानों को गेहूं का बीज वितरण किया गया. स्वास्थ्य विभाग की ओर से 205 मरीजों का इलाज कर दवा का वितरण किया गया. कार्यक्रम में बीपीआरओ सुजीत उरांव, बीपीओ रघुनाथ मुंडा, पंचायत सचिव आरती चरमाखो, पशुपालन पदाधिकारी डॉ रोहित कुमार, विशाल कुमार, डॉ राजीव कुमार सहित अन्य प्रखंड व अंचल कर्मी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >