स्वतंत्रता सेनानी लालू टाना भगत क्षेत्र के लिए गौरव थे : नीरू शांति भगत

स्वतंत्रता सेनानी लालू टाना भगत क्षेत्र के लिए गौरव थे : नीरू शांति भगत

कुड़ू़ प्रखंड के जिंगी गांव में स्वतंत्रता सेनानी स्व लालू टाना भगत की जयंती के मौके पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की गयी और उनकी याद में भव्य जतरा का आयोजन किया गया. जयंती समारोह में उनके पौत्र एवं पूर्व विधायक स्व कमल किशोर भगत की धर्मपत्नी, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नीरू शांति भगत ने कहा कि लालू टाना भगत क्षेत्र के गौरव और धरोहर थे, जिनका नाम लोग शान से लेते हैं. उन्होंने बताया कि स्व कमल किशोर भगत उनके पदचिह्नों पर चलते हुए जनसेवा में सक्रिय रहें और विधायक बनकर लोकप्रियता हासिल की. उन्होंने जिंगी गांव में दो अक्तूबर 2010 को स्वतंत्रता सेनानी लालू टाना भगत की प्रतिमा का अनावरण किया और उनके स्मरण में वार्षिक मेला शुरू की. स्व कमल किशोर भगत के निधन के बाद उनकी धर्मपत्नी नीरू शांति भगत इस मेला को धूमधाम से आयोजित करती रहीं हैं. इस अवसर पर क्षेत्र के पहान और पुजारियों को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया़ वहीं जतरा में पहुंचे सभी खोड़हा दल को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में शाहिद अंसारी, रामचंद्र गिरि, कलीम खान, विजय कुमार, विश्वनाथ टाना भगत, कृष्णा टाना भगत, सोमा टाना भगत, बंधु टाना भगत, योगेश्वर टाना भगत, घनश्याम टाना भगत, अजीत टाना भगत, जगदम टाना भगत, संदीप टाना भगत, लक्ष्मी, शकुंतला, प्रतिमा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >