कुड़ू़ कुड़ू में मां अंबे पूजा समिति ब्लॉक मोड़ पर विगत 18 वर्षों से लगातार भव्य रूप से प्रतिमा स्थापित कर दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है. यहां आकर्षक विद्युत सज्जा, भव्य पंडाल और साउंड सिस्टम से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन जाता है. जानकारी के अनुसार, वर्ष 2006 में ब्लॉक मोड़ व आसपास के ग्रामीणों ने बैठक कर आपसी सहयोग से दुर्गापूजा शुरू करने का निर्णय लिया था. बैठक में तय हुआ कि कोई प्रतिमा का खर्च उठायेगा तो कोई साउंड सिस्टम की जिम्मेदारी लेगा. इसी आपसी सहयोग से पूजा की शुरुआत हुई. शुरुआती दिनों में कुछ कठिनाइयां आयीं, लेकिन धीरे-धीरे कारवां बढ़ता गया और आज ब्लॉक मोड़ का पंडाल दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है. यहां पूजा देखने काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. शुरुआत से ही पुरोहित रविशंकर मिश्रा और अशोक कुमार मिश्रा पूजा-अर्चना करा रहे हैं. समिति के राजू कुमार रजक, रवि कुमार, राजू उरांव, विकास कुमार सहित अन्य ने बताया कि वर्ष 2008 में पहली बार भक्ति जागरण का आयोजन किया गया था. इसके बाद से हर साल दुर्गापूजा पर भक्ति जागरण परंपरा बन गयी. वहीं, 2010 से भव्य भंडारा शुरू किया गया, जिसमें कुड़ू प्रखंड के कोने-कोने से ग्रामीण व श्रद्धालु शामिल होते है़ं यहां की दुर्गापूजा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक परंपरा की मिसाल बन चुकी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
