कुड़ू़ बारिश की खलल के बावजूद शुक्रवार को प्रखंड में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा का समापन प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ. शहरी क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रखंड और पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किये थे. सीओ संतोष उरांव और थाना प्रभारी मनोज कुमार, दंडाधिकारी विक्की लकड़ा, रामनिवासन सिंह, अजय कच्छप तथा पुलिस अधिकारी आरके तिवारी एवं अविनाश सिंह सहित अन्य अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे. दोपहर बाद शहरी क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों से शोभायात्रा शुरू होकर इंदिरा गांधी चौक, ब्लॉक मोड़, मस्जिद चौक, बाइपास रोड और बस स्टैंड होते हुए पुराने तालाब तक गयी. मां शक्ति दुर्गा पूजा समिति बस स्टैंड, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति दुर्गाबाड़ी, जय माता दी पूजा समिति नीचे स्टैंड और मां अंबे पूजा समिति ब्लॉक मोड़ की प्रतिमाओं काे पुराना तालाब में, जबकि मां भवानी संघ देवी मंडप बाजारटांड़ की प्रतिमा को जामड़ी तालाब में विसर्जन किया गया. श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता की विदाई करते हुए अगले वर्ष जल्दी आने की कामना की, जिससे प्रखंड क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहे. शोभायात्रा को सफल बनाने में सुबोध पासवान जंगलू, अमित कुमार, आनंद कुमार यादव, आकाश कुमार राजा, रामअवतार प्रसाद गुप्ता, विक्की कुमार, अजय कुमार अज्जू, महाबीर प्रसाद गुप्ता, अमित कुमार बंटू, अभिषेक कुमार रिंकू, रौनक कुमार, धीरज प्रसाद, विश्वजीत भारती, नवीन कुमार टिंकू, अजय वर्मा, कैलाश प्रसाद, प्रमेश्वर महतो, राजू कुमार रजक, बरूण बैठा, राजू उरांव, विकास कुमार, गोल्डेन प्रसाद, विनय कुमार, ब्रजेश कुमार, विपिन यादव, विपुल कुमार, बबलू पासवान, बिनोद बैठा, शेखर कुमार, प्रभात राज, प्रदीप कुमार, सुनील राम, समीर आर्यन, मदन यादव और आयुश कुमार सहित अन्य ने योगदान दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
