लोहरदगा. ठाकुरबाड़ी मंदिर गुदरी बाजार में श्रीरामचरितमानस नवाह्र परायण पाठ महायज्ञ समिति लोहरदगा के द्वारा नवाह्र परायण पाठ में संध्या सात बजे शुरू हुआ़ कथा वृंदावन से आयीं प्रसिद्ध कथावाचक साध्वी श्री कुमारी शिवांजलि किशोरी जी अपने सहयोगियों के साथ अपने मधुर भजनों से रामचरितमानस कथा का प्रवचन कर रहीं हैं. रामलला अपने भरत, शत्रुघ्न और लक्ष्मण भाइयों के साथ कुलगुरु महर्षि वशिष्ठ से अपने आधारभूत शिक्षा प्राप्त करने उनके गुरुकुल जाने के प्रसंग का वर्णन किया. जिसे सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो झूम उठे. साध्वी शिवांजलि किशोरी जी को उपेंद्र कुशवाहा पत्नी नवनीत कुशवाहा संग एवं संतोष महतो पत्नी जूशी देवी के साथ अंगवस्त्र और साफा पहना कर सम्मानित किया. लड्डू गोपाल जी की आरती अभय अग्रवाल सह पत्नी ने किया. राम कथा सुनने को लेकर पूरा पंडाल परिसर महिला, पुरुष व बच्चों से भरा था. आरती और प्रसाद वितरण हुआ. व्यास इंद्र शंकर झा जी अपने ब्राह्मण सहयोगियों के साथ पूरी विधि-विधान एवं मंत्रों से नवाह्र परायण पाठ कर रहे हैं. सुबह से ही भक्तों का मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और फेरी देने के लिए तांता लग रहा है. मौके पर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक पोद्दार, अजय मित्तल, उपाध्यक्ष दीपक सर्राफ, कोषाध्यक्ष मुरली अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, संजय अग्रवाल, प्रमोद प्रसाद अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
