लाभुकों तक समय पर योजनाओं का लाभ पहुंचायें

लाभुकों तक समय पर योजनाओं का लाभ पहुंचायें

लोहरदगा़ उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान गत वित्तीय वर्ष और वर्तमान वित्तीय वर्ष में ली गयी योजनाओं, ग्रामसभा की स्थिति, व्यय, भुगतान आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये गये. बैठक में छात्रवृत्ति योजना पर विशेष ध्यान देते हुए उपायुक्त ने कहा कि छात्र-छात्राओं का सत्यापन कार्य आइएनओ स्तर से पूर्ण करने के बाद डीएनओ स्तर से भी पूरा किया जाये, ताकि योग्य विद्यार्थियों को बिना त्रुटि के समय पर डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति की राशि भेजी जा सके. जिन बच्चों को अब तक छात्रवृत्ति नहीं मिली है, उन्हें चिह्नित करने का निर्देश भी दिया गया. साथ ही सरना / मसना घेराबंदी से जुड़े लंबित ग्रामसभा की प्रक्रिया संबंधित मुखिया से समन्वय स्थापित कर शीघ्र संपन्न कराने को कहा गया. साइकिल वितरण योजना अंतर्गत सौ प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में छात्रावास की मरम्मत, वन अधिकार अधिनियम, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, आर्टिकल 275(1) अंतर्गत ली गयी योजनाएं, आवासीय विद्यालयों का भौतिक निरीक्षण, पीएम जनमन आवास निर्माण की स्थिति, अल्पसंख्यक कब्रिस्तान घेराबंदी, धुमकुड़िया हाउस निर्माण योजना, अत्याचार निवारण अधिनियम, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, स्वास्थ्य सहायता योजना, कल्याण अस्पताल का जीर्णोद्वार, चिकित्सक व कर्मचारी आवास निर्माण, एससीए अंतर्गत विद्यालयों में अतिरिक्त कमरा निर्माण, प्री-मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं समेत अन्य विषयों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और समयबद्धता पर बल देते हुए कहा कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ अवश्य पहुंचे. बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप, विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों के अभियंता और विभागीय कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >