13 सूत्री मांगों पर कार्रवाई का मिला आश्वासन

झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ जिला शाखा लोहरदगा की बैठक महेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुराना नगरपालिका कार्यालय में हुई

लोहरदगा. झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ जिला शाखा लोहरदगा की बैठक महेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुराना नगरपालिका कार्यालय में हुई. जिसमें 13 सूत्री मांगों पर विचार -विमर्श किया गया. तत्पश्चात अध्यक्ष के नेतृत्व में मुक्ति किन्डो प्रशासक नगर परिषद लोहरदगा से सौहार्दपूर्ण वातावरण में महासंघ का सात सदस्यीय शिष्टमंडल वार्ता उनके कार्यालय में हुई. जिसमें सारी मांगों पर बिन्दुवार बातचीत हुई. नगर प्रशासक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. शिष्टमंडल में महेश कुमार सिंह, बंधू उरांव,भोला उरांव, शनिचरवा ठकरू,संतोष उरांव, नीरज उरांव तथा राजकुमार लोहरा शामिल थे. तत्पश्चात नगर परिषद श्रीश्याम डब्ल्यू एम प्रा. लि. लोहरदगा के कार्यालय में सहभागी के अनुपस्थित रहने पर मांग-पत्र की एक प्रति जमा किया गया. मांगों में श्रीश्याम डब्ल्यू. एमप्रालि लोहरदगा के कार्यों का संचालन करने वाले चालकों व सहकर्मियों का 04 महीने का वेतन का भुगतान, झाड़ू की आपूर्ति, नियोजन कार्ड, इएसआइ कार्ड, पहचान-पत्र, सर्दी व गर्मी की वर्दी तथा वर्दी धुलाई भत्ता, इपीएफ का नंबर, कटौती का सूद सहित अद्यतन हिसाब, सभी कर्मियों का बीमा तथा कैशलेस चिकित्सा सुविधा, सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार समान काम का समान वेतन सहित अन्य मांगें शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >