संधि बली और प्रसाद वितरण के बीच श्रद्धालुओं ने मां से मांगी सुख-समृद्धि

संधि बली और प्रसाद वितरण के बीच श्रद्धालुओं ने मां से मांगी सुख-समृद्धि

सेन्हा. शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से माता दुर्गा के आठवें स्वरूप देवी महागौरी की पूजा-अर्चना की. बरही, बदला, चंदकोपा, सेन्हा, झखरा सहित सभी जगहों के पूजा पंडालों में माता के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही नजर आयी. पुरोहितों ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा करायी. मंत्रों और भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा. वेद-शास्त्र के अनुसार दोपहर बाद संधि बली संपन्न हुई़ इसके पश्चात नवमी पूजन के लिए भक्तों की भीड़ देखी गयी. महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी श्रद्धा भाव से पूजा में शामिल हुए. सभी पंडालों और मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. मंदिरों का पट खुलते ही भक्तों की लंबी कतार देखी गयी. महाअष्टमी के पूजन के बाद संधि बली के रूप में देवी महागौरी को ईख, कोहड़ा और नारियल की बलि दी गयी, उसके पश्चात भोग अर्पित कर मां दुर्गा की आरती की गयी. आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. पूजा के दौरान दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा़ पूजा पंडालों मे फोटोग्राफी की लगी है होड़

लोहरदगा. दुर्गा पूजा के मौके पर तमाम पूजा पंडालों मे भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. लोग इस दृश्य को कैमरे में कैद करते नजर आ रहे हैं. बच्चों और युवाओं में गजब का उत्साह देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >