लोहरदगा़ भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के निमित्त गठित मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से दक्षिणी प्रमंडल की प्रभारी पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह, कार्यक्रम जिला संयोजक पशुपति नाथ पारस, अजय कुमार पंकज, अनिल उरांव उपस्थित थे. मौके पर गंगोत्री कुजूर ने कहा कि हर घर स्वदेशी में घर-घर से स्वदेशी वस्तु को अपनाने से आर्थिक सशक्तिकरण होगा. भारत देश में निर्मित वस्तुओं का प्रयोग करने से स्थानीय उद्योग और कारीगरों को प्रोत्साहन मिलेगा. स्वदेशी अपनाने से रोजगार सृजन होगा. स्वदेशी उत्पादों की मांग बढ़ने से युवाओं के लिए नये रोजगार के अवसर पैदा होंगे. ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि संस्कृति और परंपरा का संरक्षण होगा. स्वदेशी वस्तुएं हमारी सभ्यता और परंपरा से जुड़ी होती हैं. इन्हें अपनाने से हमारी पहचान सुरक्षित रहेगी. आयात पर निर्भरता में कमी होगी. पशुपतिनाथ पारस ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत को पहचान मिलेगी. स्वदेशी उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत की छवि को सशक्त बनायेंगे. इसमें लोहरदगा के आम जनता का सहयोग राष्ट्र को सर्वोपरि बना सकता है. अजय कुमार पंकज ने कहा कि यह अभियान दलगत भावना से ऊपर उठकर स्वयं घरों से शुरुआत करनी होगी. अनिल उरांव ने कहा कि यह बहुत बड़ा अभियान है और एक देश के नागरिक होने के नाते स्वयं निर्भर कैसे हों, इसकी चिंता हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी बनाती है. कार्यशाला में मंडल जिला मंत्री राजकिशोर साहू, मुन्नीलाल उरांव, अध्यक्ष राजेंद्र महतो, राजकुमार मुंडा, विश्वजीत भारती, सचिन सिंघानिया, शंकर लोहरा, रजनीश कुमार सिंह, कृष्णा मोदी, मुकेश देव, बबलू महतो, अशोक कांस्यकार, विजय खत्री, सरस्वती देवी, कुलदीप सिंह, परमेश्वर सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
