लोहरदगा : व्यवहार न्यायालय स्थित न्याय सदन में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. विभिन्न मामलों के निष्पादन हेतु चार बेंचों का गठन किया गया. खबर लिखे जाने तक बीएनएल से संबंधित 15 केसों का निष्पादन 1 लाख 26 हजार 242 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ. 2 लाख 22 हजार 600 रुपये का एमएससीटी केस में मुआवजा दिया गया.
बेंच संख्या चार से पांच केस का निष्पादन हुआ. बेंच नंबर दो से दो केसों का निष्पादन किया गया. इस प्रकार कुल 22 केसों का निष्पादन प्रीलिटिगेशन एवं पोस्ट लिटिगेशन के मामले में खबर लिखे जाने तक निष्पादित किया गया. मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शेषनाथ सिंह ने आम जनता से अपील की कि वे लोग अदालत का भरपूर लाभ उठावें. मामले के निष्पादन में सहयोग करें. उन्होंने कहा कि सभी को न्याय अवश्य मिलना चाहिए.
