लोहरदगा : झखरा कुम्बा में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा जिला समिति की बैठक सोमदेव उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 12 फरवरी 2014 को मोरहाबादी मैदान में होने वाली सरना जनाक्रोश महारैली में लोहरदगा जिला से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु विस्तृत रूप से चर्चा की गयी.
कुडू से लगभग 8-10 हजार, सेन्हा प्रखंड से लगभग 10 हजार, किस्को प्रखंड से 5 हजार, कैरो प्रखंड से लगभग 3 हजार, भंडरा प्रखंड से लगभग 10 हजार, पेशरार प्रखंड से लगभग 3 हजार एवं लोहरदगा प्रखंड से लगभग 11 हजार संख्या में लोग मोरहाबादी मैदान में जायेंगे. बैठक में जिला संरक्षक प्रकाश उरांव, प्रदेश सलाहकार जलेश्वर उरांव, कार्यकारी अध्यक्ष बिरसा उरांव, फूलचन्द उरांव, गौतम उरांव, बालमुनी उरांव, फूलदेव भगत, मतला उरांव, महेश्वर उरांव, सीमा उरांव, कमलेश पाहन आदि मौजूद थे.
