कुडू (लोहरदगा) : कुडू-रांची मुख्य पथ पर हेंजला के समीप मोटरसाइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया. गंभीर हालत में उसे कुडू लाया गया. कुडू में प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया.
बताया जाता है कि कुंदो मोड़ निवासी बाइल बाड़ा मोटरसाइकिल से लौट रहा था. हेंजला पुलिस पिकेट से पहले मोड़ में मोटरसाइकिल सवार संतुलन खो दिया एवं मोटरसाइकिल सहित बीच सड़क पर जा गिरा. घटना में बाइल बाड़ा बुरी तरह से घायल हो गया. किसी प्रकार उसे कुडू लाया गया. यहां से रांची भेजा गया है.
