बॉडीगार्डो की सूची देने का निर्देश

लोहरदगा : एसपी मृत्युंजय कुमार ने लोहरदगा जिला में पदस्थापन के बाद पहला क्राइम मिटिंग पुलिस कर्मियों के साथ की. एसपी ने सार्जेट मेजर से जिला में प्रतिनियुक्त बॉडीगार्डों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. महिला अत्याचार से संबंधित मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द करने एवं महिला अत्याचार पर रोक लगाने हेतु निगरानी […]

लोहरदगा : एसपी मृत्युंजय कुमार ने लोहरदगा जिला में पदस्थापन के बाद पहला क्राइम मिटिंग पुलिस कर्मियों के साथ की. एसपी ने सार्जेट मेजर से जिला में प्रतिनियुक्त बॉडीगार्डों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

महिला अत्याचार से संबंधित मामलों का निष्पादन जल्द से जल्द करने एवं महिला अत्याचार पर रोक लगाने हेतु निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया. आगामी चुनाव को देखते हुए लंबित आपराधिक मामलों से जुड़ेअपराधियों की धर-पकड़ तेज करने एवं लंबित कुर्की जब्ती के मामलों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा.

सभी थाना के प्रभारियों को लंबित मामलों का निष्पादन ससमय करने का निर्देश दिया गया. मौके पर डीएसपी कृष्णा कुमार, एलडीजीओ प्रभात रंजन बरवार, सार्जेट मेजर समीर कुमार, इंस्पेक्ट राजीव रंजन सहित सभी थानों के थाना प्रभारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >