मानव तस्करी का मामला दर्ज

कुडू (लोहरदगा) : गुमला एवं लोहरदगा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 87 मजदूरों को उत्तर प्रदेश ले जा रहे सौरभ ट्रेवेल्स नामक यात्री वाहन के स्टाफ पर मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी पतरस नाग ने बताया कि सभी मजदूर वापस अपने घर लौट गये हैं. कोई भी मजदूर मामला दर्ज […]

कुडू (लोहरदगा) : गुमला एवं लोहरदगा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 87 मजदूरों को उत्तर प्रदेश ले जा रहे सौरभ ट्रेवेल्स नामक यात्री वाहन के स्टाफ पर मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया है.

थाना प्रभारी पतरस नाग ने बताया कि सभी मजदूर वापस अपने घर लौट गये हैं. कोई भी मजदूर मामला दर्ज कराने को तैयार नहीं हुआ. जिला प्रशासन के निर्देश पर कुडू थाना के अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार हेम्ब्रम के बयान पर मजदूरों को जबरन बगैर निबंधन कराये बाहर ले जाने के आरोप में यात्री वाहन के कंडक्टर, बिहार के बक्सर जिला अंतर्गत नदाव गांव निवासी राघवेंद्र कुमार सिंह, चालक उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिला अंतर्गत बारफराकला चौबेपुर निवासी विरेंद्र यादव एवं खलासी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला अंतर्गत नारायणपुर विरेसरपुर निवासी संदीप यादव पर मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया है. तीनों को शुक्रवार को लोहरदगा जेल भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >