लोहरदगा : अंजुमन इसलामिया किस्को की आपात बैठक सदर अख्तर अंसारी उर्फ खूदी अंसारी की अध्यक्षता में मदरसा मिस्बाहुल उलूम में रखी गयी. बैठक में स्कूली छात्र के साथ दुष्कर्म की घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा गया कि दुष्कर्मी नाशे अंसारी (पिता अली बक्श अंसारी) ने पूर्व में भी कई घटना को अंजाम दिया है.
समाज के लोगों द्वारा उसे समझाने का प्रयास भी किया गया. इसके बाद भी दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया. इससे क्षुब्ध अंजुमन इसलामिया ने बैठक में दुष्कर्मी नाशे अंसारी के परिवार को समाज से बहिष्कृत करने का निर्णय लिया है. साथ ही उसके पूरे परिवार को किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में न बुलाने और न ही उसके घर जाने का निर्णय लिया है.
बैठक में निर्णय लिया गया कि दुष्कर्मी की सूचना मिलते ही उसे प्रशासन को तुरंत सूचना दिया जायेगा. प्रशासन को इसकी गिरफ्तारी में मुसलिम समाज मदद करेगी. मौके पर सामुल अंसारी, नुसरत अंसारी, नइम जकरिया, कुदूस अंसारी, कबीर अंसारी, रफिक अंसारी, युनूस अंसारी, सरफुल अंसारी, समीद अंसारी, रोजामत अंसारी, शमीम अंसारी, रेयाजत अंसारी, फिरोज अंसारी, इसहाक अंसारी, खुर्शीद आदि मौजूद थे.
