ठंड से एक मौत, मुखिया ने कराया संस्कार

कुडू (लोहरदगा) : थाना क्षेत्र संत प्लोटी चर्च के समीप स्थित शेड में एक अधेड़ की लाश मिली है. शव की पहचान नहीं हो पायी है. अधेड़ की मौत ठंड से होने की बात स्थानीय पुलिस कह रही है. अधेड़ को टाटी पंचायत के मुखिया बंदे उरांव ने अपनी निगरानी में अंतिम संस्कार करा दिया […]

कुडू (लोहरदगा) : थाना क्षेत्र संत प्लोटी चर्च के समीप स्थित शेड में एक अधेड़ की लाश मिली है. शव की पहचान नहीं हो पायी है. अधेड़ की मौत ठंड से होने की बात स्थानीय पुलिस कह रही है.

अधेड़ को टाटी पंचायत के मुखिया बंदे उरांव ने अपनी निगरानी में अंतिम संस्कार करा दिया है. मिली जानकारी के अनुसार उक्त अधेड़ पिछले कई दिनों से टाटी एवं आसपास के इलाकों में घुम रहा था. उसके पास तन ढकने के कपड़े भी नहीं था. बुधवार सुबह शेड के पास जब लोग पहुंचे तब मामले की जानकारी हुई.

तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर पुलिस पहुंची, चूंकि शव की पहचान नहीं होने से मामला थोड़ा उलझा हुआ था. टाटी पंचायत के ग्रामीणों ने इंसानियत का परिचय देते हुए अधेड़ का अंतिम संस्कार कराया. घटना स्थल पर प्रखंड प्रशासन के कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >