लोहरदगा : कांग्रेस नगर कमेटी की बैठक राजेंद्र भवन में नगर अध्यक्ष अरुण वर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नगर में संगठन को मजबूत करने, नगर के समस्याओं को दूर करने एवं कांग्रेस स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया.
बैठक में जिलाध्यक्ष साबीर खान ने कहा कि कांग्रेस 129 वर्ष पुरानी पार्टी है. शुरू से ही यह पार्टी देश हित में काम करते आयी है. नगर में कांग्रेस को मजबूत करने के निमित जिला कमेटी हर संभव सहायता करेगी. नगर अध्यक्ष अरुण वर्मा ने कहा कि नगर पर्षद क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है.
जिसे दूर करने के लिए नगर कांग्रेस कमेटी कटिबद्ध है. श्री वर्मा ने कहा कि जनवरी के प्रथम सप्ताह से सर्वे का कार्य प्रारंभ किया जायेगा. सभी वार्डों में कांग्रेसी आम लोगों को सर्वे कराने में सहयोग करेगी. उपाध्यक्ष आलोक साहू ने कहा कि नगर पर्षद क्षेत्र में काफी भ्रष्टाचार है और इसे सिर्फ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही दूर किया जा सकता है.
नगर पर्षद क्षेत्र में की जा रही लापरवाही को बरदाश्त नहीं किया जायेगा. मौके पर कुणाल अभिषेक, साजिद अहमद, नेसार अहमद, गोपाल अग्रवाल, रोहित साहू, नंदकिशोर राजगड़िया, विनय साहू, कन्हैया महतो, रामप्रीत साहू आदि मौजूद थे.
