लोहरदगा : रांची में 29 दिसंबर को आहूत नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर नमो मंत्र के कार्यकर्ताओं ने शहर के महावीर चौक से थाना चौक तक निमंत्रण कार्ड का वितरण किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी और यह रैली झारखंड की दशा एवं दिशा तय करेगी.
कार्यकर्ताओं ने कहा कि लालू यादव जो आकंठ घोटाले में डूबे हुए हैं, उन्हें जब जमानत मिलती है तो उनके लोग उनका स्वागत इस तरह कर रहे हैं जैसे वे कोई स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ कर जेल से निकले हैं. ऐसे घोटालेबाजों का समर्थन करने वाले लोग भी कहीं न कहीं घोटाले से लाभान्वित हुए हैं.
मौके पर अशोक खत्री, पंकज लाल गुप्ता, काजल दत्ता, अनिता दत्ता, विनोद राय, परमेश्वर साहू, गंगोत्री देवी, लक्ष्मी भगत, सुनील सिंह, सुनील महली, अनिता वर्मा, रेखा देवी, आशा गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.
