निर्धारित समय पर पूरा करें काम

विकास योजनाओं की स्थिति का आकलन किया डीसी ने, कहा कुडू (लोहरदगा) : उपायुक्त सुधांषु भूषण बरवार ने बुधवार को प्रखंड में संचालित आइएपी, बीआरजीएफ, आरइओ द्वारा संचालित एक दर्जन से अधिक विकास योजनाओं का तूफानी निरीक्षण किया. साथ ही मकान्दु पहाड़ में होने वाले खनन लीज का स्थल निरीक्षण किया. मौके पर मौजूद विभाग […]

विकास योजनाओं की स्थिति का आकलन किया डीसी ने, कहा

कुडू (लोहरदगा) : उपायुक्त सुधांषु भूषण बरवार ने बुधवार को प्रखंड में संचालित आइएपी, बीआरजीएफ, आरइओ द्वारा संचालित एक दर्जन से अधिक विकास योजनाओं का तूफानी निरीक्षण किया. साथ ही मकान्दु पहाड़ में होने वाले खनन लीज का स्थल निरीक्षण किया.

मौके पर मौजूद विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समय में विकास योजनाओं को पूर्ण करें. गुणवत्ता का ध्यान रखें. लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उपायुक्त तकनीकी अधिकारियों के साथ सुबह 10 बजे कुडू पहुंचे. विशेष प्रमंडल द्वारा पतराटोली में दोनों आरइओ सड़क के बीच चल रहे पुलिया निर्माण एवं गार्डवाल निर्माण का स्थल निरीक्षण किया.

इसके बाद ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए. ग्रामीणों की मांग पर पतराटोली तालाब में गार्डवाल निर्माण, दोबा सड़क में पुलिया निर्माण का प्राक्कलन बनाने का निर्देश दिया. मकान्दू पहाड़ पर पत्थर खनन के लिए खनन विभाग द्वारा लीज पट्टा जारी किया या है.

उपायुक्त ने कार्यस्थल का जायजा लेने के बाद जजर्र सड़क के संबंध में आरइओ के कार्यपालक को निर्देश दिया कि मकान्दु कर्बला टोंगरी से बड़ामारा तक लगभग तीन किमी सड़क का प्राक्कलन, पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु तालाब का जीर्णोद्धार वन विभाग द्वारा पौधरोपण कराने का निर्देश दिया. मकान्दु में नवनिर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निरीक्षण किया एवं संबंधित ठेकेदार को बचे कार्यो को पूर्ण करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने सड़क बनाने का भरोसा दिलाया. पंडरा पंचायत सचिवालय के अधूरे भवन को देख उपायुक्त नाराज हो गये. बीडीओ को निर्देश दिया कि कार्य के अभिकर्ता पर कार्रवाई करें. साथ ही सप्ताह में दो दिन राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक समेत तमाम जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें. सोमवार 15 दिसंबर को पंडरा पंचायत सचिवालय में जनता दरबार का आयोजन करें.

ग्रामीणों की मांग पर एनआरइपी को निर्देश दिया गया कि रांची, कुडू मुख्य पथ में पंडरा चौक से पंडरा गांव तक पीसीसी दोनों तरफ नाली निर्माण का प्राक्कलन बनायें. इसके अलावा उपायुक्त ने बीडीओ को कई दिशा-निर्देश जारी किये.

मौके पर डीपीओ रमेश भगत, कार्यपालक अभियंता नागेश्वर महतो, शिवनारायण उरांव, जिला खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार तांती, विनोद कुमार राणा, अनिरूद्ध यादव, प्रमुख देवमनी उरांव, बीडीओ छवि बाला बारला, धनबीर लकड़ा, लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, मुखिया ललिता उरांव, राजेंद्र भगत, मुनेजा खातून, विनोद राम, कनीय अभियंता सउद आलम समेत कई विभागों के पदाधिकारी कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >