बच्चों का निवाला चुराने वाले गिरफ्तार

लोहरदगा : सदर थाना पुलिस ने शहरी क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय पावरगंज से मध्याह्न् भोजन का चावल चुराने वाले चोरों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के संबंध में बताया गया कि राजकीय मध्य विद्यालय पावरगंज में चोरों के द्वारा खिड़की तोड़ कर नौ बोरा चावल चोरी कर ली गयी थी. प्रधानाध्यापक द्वारा लिखित […]

लोहरदगा : सदर थाना पुलिस ने शहरी क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय पावरगंज से मध्याह्न् भोजन का चावल चुराने वाले चोरों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के संबंध में बताया गया कि राजकीय मध्य विद्यालय पावरगंज में चोरों के द्वारा खिड़की तोड़ कर नौ बोरा चावल चोरी कर ली गयी थी.

प्रधानाध्यापक द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर कांड संख्या 146/13 के तहत मामला दर्ज करते हुए छापामारी किया गया. जिसमें चोरी के आरोपी ढोड़ाटोली निवासी सतीश भगत पिता सुधीर भगत, राजा मिंज पिता सुमन उरांव तथा पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाले रशिद अंसारी पिता एनुल अंसारी, आकाश शर्मा पिता सीताराम शर्मा को गिरफ्तार किया गया. चारों चोर चोरी के नौ बोरा चावल का बंटवारा कर अपने घर ले गये थे.

उसे भी बरामद किया गया. छापेमारी दल में थाना प्रभारी बीके सिंह, सअनि दिनेश पासवान, लालधारी प्रसाद, बच्च सिंह, केके कुंडल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >