बेंच का सहयोग करें अधिवक्ता

प्रधान जिला जज ने कहा पारदर्शी न्याय दिलाने में विधि के अनुकूल लोहरदगा : जिला अधिवक्ता संघ ने अलविदा 2015 एवं नववर्ष के स्वागत के अवसर पर मिलन समारोह का आयोजन अधिवक्ता सभागार में किया. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रभाष कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता संघ, भविष्य में आयोजित किये जानेवाले […]

प्रधान जिला जज ने कहा पारदर्शी न्याय दिलाने में विधि के अनुकूल
लोहरदगा : जिला अधिवक्ता संघ ने अलविदा 2015 एवं नववर्ष के स्वागत के अवसर पर मिलन समारोह का आयोजन अधिवक्ता सभागार में किया.
मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रभाष कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता संघ, भविष्य में आयोजित किये जानेवाले सेमिनार में हर तरह की सुविधा उपलब्ध करायेगा. साथ ही अधिवक्ताओं से अपेक्षा है कि वे पारदर्शी न्याय दिलाने में विधि के अनुकूल कार्य करने में बेंच को सहयोग प्रदान करें.
नववर्ष में इस क्षेत्र के समस्त लोगों को नैतिक विकास एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में अपने भविष्य निर्माण का अवसर प्राप्त हो, यही मेरी मंगल कामना है. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार पुजारी ने नये वर्ष में 1980 के पूर्व से कार्यरत अधिवक्ताओं को एक सम्मान समारोह के तहत झारखंड स्टेट बार काउन्सिल के चेयरमैन सम्मानित करेंगे. अधिवक्ताओं के विधिक कार्य के लिए चेंबर निर्माण, वृहद लाइब्रेरी का सुव्यवस्थित संचालन एवं सेमिनार का आयोजन कराने का सतत् प्रयास करेंगे.
मंच संचालन करते हुए अधिवक्ता कुमार सच्चिदानन्द सिंह ने कहा कि वर्ष 2015 की विदाई हम लोहरदगावासियों के लिए चुनावी वर्ष के रूप में याद किया जायेगा. बार का चुनाव, पंचायत का चुनाव तथा विस का उपचुनाव, चुनाव पर्व 2015 के नाम पर अपनी याद बनाये रहेगा.
जनतंत्र का वास्तविक स्वरूप लोहरदगा में देखने को मिला. अब यहां के लोगों को अपना भविष्य अपने कर्म एवं लगन के आधार पर निर्धारित करना है. जिससे इस क्षेत्र की गरीबी, अशिक्षा एवं अपराध पर अंकुश लग सकेगा.
मौके पर मौजूद लोग
समारोह में डीजे-1 अनिल कुमार सिंह, डीजे-2 रणजीत कुमार, एसीजेएम गुलाम हैदर, रजिस्टर शंकर कुमार महाराज, लोक अभियोजक मिथलेश तिवारी, अनिल कुमार पाण्डेय, सतीश कुमार सिन्हा, सिद्धार्थ सिंह, कपील सम्मद तथा अधिवक्ताओं में क्रमश: उपाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह, तरुण देवघरिया, प्रमोद प्रसाद, बक्सी ब्रज किशोर, मनोज प्रसाद, रेयाज, अनुप राय, राकेश अखौरी, नवलकिशोर अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश पाठक, विमल किशोर नारायण तिवारी, भोला प्रसाद, कन्हैया प्रसाद, अब्दुल रब, प्रवीण भारती, विक्रम कुमार, प्रधनाथ साहू, किसमन्ती मिंज, अजीत सिंह, युगल किशोर सिंह, तौसिफ मेराज, मिथलेश कुमार, नारायण साहू, सतीश महतो आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >