दीपावली की तैयारी में जुटे लोग

भंडरा–लोहरदगा : भंडरा में दीपावली की तैयारी में लोग लग गये हैं. मकान, दुकान की साफ–सफाई की जा रही है. रंगाई–पुताई में लोग व्यस्त हैं. बाजार में दीपावली को लेकर रौनक बढ़ गयी है. मूर्ति, पटाखे, सजावट के सामान, दीया, खिलौने, मोमबती की दुकानें बाजार में सज गयी हैं. महंगाई की मार दीवाली के त्योहार […]

भंडरालोहरदगा : भंडरा में दीपावली की तैयारी में लोग लग गये हैं. मकान, दुकान की साफसफाई की जा रही है. रंगाईपुताई में लोग व्यस्त हैं. बाजार में दीपावली को लेकर रौनक बढ़ गयी है.

मूर्ति, पटाखे, सजावट के सामान, दीया, खिलौने, मोमबती की दुकानें बाजार में सज गयी हैं. महंगाई की मार दीवाली के त्योहार में भी लोगों को उठानी पड़ रही है. बाजार में समानों का दाम बढ़ने से आम लोगों की पहुंच से दूर हो गयी है.

दीपावली के पहले दो सप्ताह तक लगातार वर्षा होने से कुम्हार दीया, मिट्टी के खिलौने नहीं बना सके. इसका प्रभाव बाजार पर देखने को मिल रहा है. बाजार में एक रुपये का एक मिट्टी का दीया बेचा जा रहा है. करंज तेल 120 रुपये लीटर के दाम से बेचा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >