फोटो- एलडीजीए-1 माल्यार्पण करते प्रो शिवदयाल साहू.लोहरदगा. छोटानागुपरिया तेली उत्थान समाज ने तिलेश्वर साहू की पुण्यतिथि तेली धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित कर मनायी. जिलाध्यक्ष प्रो शिवदयाल साहू ने कहा कि 8 मार्च 2014 को तिलेश्वर साहू की निर्मम हत्या कर दी गयी, जिसे समाज आज भी नहीं भूल सका है. उन्होंने कहा कि सरकार की निष्क्रियता के कारण साहू के हत्यारों को पकड़ने के लिए सीबीआइ जांच नहीं करायी गयी है. समाज हत्यारों की गिरफ्तारी की सीबीआइ जांच की मांग मुख्यमंत्री रघुवर दास से गुमला में आयोजित कार्यक्रम में की थी. मुख्यमंत्री ने घोषणा भी की थी कि हत्या की सीबीआइ जांच करा कर दोषियों को दंडित किया जायेगा, लेकिन आज तक जांच शुरू नहीं की गयी है. कहा कि तेली उत्थान समाज का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिल कर मांग पत्र सौंपेगा. मौके पर मर्माहत लोगों ने तिलेश्वर साहू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोक व्यक्त करते हुए उनके हत्यारों की गिरफ्तारी का संकल्प लिया. मौके पर कैलाश साहू, हीरालाल साहू, मुन्ना साहू, रामविलास साहू, विशु साहू, बजरंग साहू, रमेश साहू, विदेशी साहू, ज्ञान प्रकाश साहू, श्याम साहू, मुन्नी साहू, ललिता साहू, अनिता साहू, बलराम साहू, राममोहन साहू, सूरजमोहन साहू, प्रतिमा साहू, बिरसमुनी साहू, जगेश्वर साहू, राजू साहू, मुनेश्वर नायक, कृष्णा साहू, संजय साहू, अशोक साहू आदि मौजूद थे.
तिलेश्वर साहू की पुण्यतिथि मनायी गयी
फोटो- एलडीजीए-1 माल्यार्पण करते प्रो शिवदयाल साहू.लोहरदगा. छोटानागुपरिया तेली उत्थान समाज ने तिलेश्वर साहू की पुण्यतिथि तेली धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित कर मनायी. जिलाध्यक्ष प्रो शिवदयाल साहू ने कहा कि 8 मार्च 2014 को तिलेश्वर साहू की निर्मम हत्या कर दी गयी, जिसे समाज आज भी नहीं भूल सका है. उन्होंने कहा कि सरकार की […]
