लोहरदगा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कैमो पतराटोली स्थित एराउज हॉल में विचार गोष्ठी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि फादर रंजित लकड़ा ने कहा कि महिलाएं शिक्षा के विकास परिवार के संचालन में विशेष ध्यान दें साथ ही महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर स्वावलंबी बनें. उन्होंने महिलाओं को घरेलू हिंसा का विरोध करने का आह्वान किया. फादर सुशील तिर्की ने महिला स्वयं सहायता समूहों को एक फेडरेशन के रुप में संगठित होकर अपने विकास के लिये विचार करने, निर्णय लेने एवं क्रियान्वित करने का सुझाव दिया. लघु नाटिका एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. मौके पर अनिमा पन्ना, तेंबा भगत, मतला उरांव, राजन उरांव, सुधीर किसान, स्टीफन तिर्की सहित किसान क्लब के सदस्य एवं महिला मंडलों की सदस्य मौजूद थी.
विचार गोष्ठी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम
लोहरदगा. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कैमो पतराटोली स्थित एराउज हॉल में विचार गोष्ठी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि फादर रंजित लकड़ा ने कहा कि महिलाएं शिक्षा के विकास परिवार के संचालन में विशेष ध्यान दें साथ ही महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर स्वावलंबी बनें. उन्होंने महिलाओं को […]
