डीसी ने की बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक

फोटो- एलडीजीए-1 बैठक करते डीसी. लोहरदगा. जिला स्तरीय परामर्शदातृ समिति की बैठक उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता मंे समाहरणालय के सभाकक्ष में हुई. बैठक में बैंकों के कार्यों की समीक्षा की गयी. एलडीजीएम ने बैंकिंग सेवा के संबंध में बताया कि बैंक ऑफ इंडिया की 12 शाखाआंे एवं दो नयी शाखाओं सहित जिले में 39 […]

फोटो- एलडीजीए-1 बैठक करते डीसी. लोहरदगा. जिला स्तरीय परामर्शदातृ समिति की बैठक उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता मंे समाहरणालय के सभाकक्ष में हुई. बैठक में बैंकों के कार्यों की समीक्षा की गयी. एलडीजीएम ने बैंकिंग सेवा के संबंध में बताया कि बैंक ऑफ इंडिया की 12 शाखाआंे एवं दो नयी शाखाओं सहित जिले में 39 शाखाएं कार्यरत हैं जिसमें 19 ग्रामीण क्षेत्रों मंे कार्यरत हैं. एलडीएम ने बताया कि जमा अनुपात में 49 प्रतिशत घाटा हुआ है. इस पर डीसी ने असंतोष जताते हुए वित्तीय वर्ष के अंत तक जमा अनुपात में बढ़ोतरी की बात कही. उन्होंने ऋणों के वितरण पर कुछ बैंकों के प्रगति पर असंतोष जताते हुए लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एवं बैंको के शाखा प्रबंधकों से पीएमइजीपी में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति की बात कही. उन्होंने बैंकों को डीबीटी एवं डीबीटीएल के अनुपालन पर जोर देते हुए कहा कि इसमें कोताही नहीं बरती जाये. मौके पर डीआरडीए डायरेक्टर सह प्रभारी डीडीसी विनोद कुमार चौधरी, एसडीओ सौरव कुमार सिन्हा, निदेशक सामाजिक सुरक्षा शब्बीर अहमद सहित सभी बैकों के बैंक प्रबंधक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >