सेन्हा मंे धोती-साड़ी का वितरण

सेन्हा/लोहरदगा. प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री धोती साड़ी योजनान्तर्गत सेन्हा पंचायत के तीस गरीब परिवारों को 10 रुपये में धोती-साड़ी एवं लुंगी का वितरण किया गया. बीडीओ संध्या मुंडू ने बताया कि योजना की शुरुआत कर दी गयी है. सभी बीपीएलधारी लाभुक अपने जनवितरण प्रणाली दुकानदारों से आधार नंबर तथा फोटो जमा कर 10 […]

सेन्हा/लोहरदगा. प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री धोती साड़ी योजनान्तर्गत सेन्हा पंचायत के तीस गरीब परिवारों को 10 रुपये में धोती-साड़ी एवं लुंगी का वितरण किया गया. बीडीओ संध्या मुंडू ने बताया कि योजना की शुरुआत कर दी गयी है. सभी बीपीएलधारी लाभुक अपने जनवितरण प्रणाली दुकानदारों से आधार नंबर तथा फोटो जमा कर 10 रुपये में धोती-साड़ी प्राप्त कर सकेंगे. मौके पर धनंजय पांडेय, नंद किशोर शुक्ला, अजय साहू, विनय महतो, वृजमोहन साहू, केशव ठाकुर, रति भगत आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >