फोटो- एलडीजीए-4 शिविर मंे उपस्थित न्यायिक पदाधिकारी.लोहरदगा. विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मंडलकारा लोहरदगा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सीजेएम रंजित कुमार ने जेल में बंद कैदियों के बीच कानूनी जानकारी दी. साथ ही जेल में बंद कैदियों के अधिकार एवं कर्तव्यों को भी बताया गया. सीजएम ने बताया कि यदि कैदी अच्छे व्यवहार एवं कानून की मदद तथा जेल प्रशासन के अनुशासन को नहीं तोड़ते हैं तो उनकी सजा की अवधि भी कम की जा सकती है. लंबे समय से छोटे-मोटे मामलों में जेल में बंद कैदियों को उनके आचरण पर छोड़ा जा सकता है. शिविर में मंडल कारा में बंद कैदी कार्तिक उरांव एवं विक्की उरांव को दोष स्वीकारने पर छोड़ा गया. शिविर के आयोजन में ही कार्तिक उरांव ने मोटरसाइकिल चोरी करने का अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह मामले में डेढ़ वर्षो से जेल में बंद है. इसी प्रकार विक्की उरांव ने बताया कि वह मद्यपान निषेध अधिनियम की धारा के तहत जेल भेजा गया है. दोष स्वीकारने पर उसे 1500 रुपये जुर्माना के साथ रिहा किया गया. मौके पर जेल चिकित्सक डॉ गणेश प्रसाद आदि मौजूद थे.
:3:::: मंडलकारा लोहरदगा में जेल अदालत का आयोजन
फोटो- एलडीजीए-4 शिविर मंे उपस्थित न्यायिक पदाधिकारी.लोहरदगा. विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मंडलकारा लोहरदगा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सीजेएम रंजित कुमार ने जेल में बंद कैदियों के बीच कानूनी जानकारी दी. साथ ही जेल में बंद कैदियों के अधिकार एवं कर्तव्यों को भी बताया गया. सीजएम ने बताया कि यदि कैदी […]
