मैट्रिक परीक्षा में 114 परीक्षार्थी अनुपस्थित

लोहरदगा. जिले में इंटरमीडिएट व मैट्रिक बोर्ड के पांचवें दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त हुई. परीक्षा को लेकर जिले में 13 केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें मैट्रिक क ी परीक्षा में 8491 मंे 8377 विद्यार्थी शामिल हुए. 114 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. इसी प्रकार इंटरमीडिएट की परीक्षा में 136 विद्यार्थी में 126 […]

लोहरदगा. जिले में इंटरमीडिएट व मैट्रिक बोर्ड के पांचवें दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त हुई. परीक्षा को लेकर जिले में 13 केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें मैट्रिक क ी परीक्षा में 8491 मंे 8377 विद्यार्थी शामिल हुए. 114 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे.

इसी प्रकार इंटरमीडिएट की परीक्षा में 136 विद्यार्थी में 126 शामिल हुए तथा 10 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा के सफल संचालन के लिए नियुक्त दंडाधिकारी विभिन्न केंद्रों का जायजा लेते रहे. जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी भी विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा के संचालन की स्थिति का जायजा लेती रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >