समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री का जनता दरबार
लोहरदगा : समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया. जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे. उपायुक्त ने तमाम लोगों की बातों को गंभीरता से सुनी और उसके निराकरण की दिशा में त्वरित कार्रवाई भी की.
कई मामलों का ऑन द स्पॉट निबटारा भी हुआ. डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि जनता की परेशानियों का निराकरण शीघ्र किया जाना चाहिए. किसी भी स्थिति में मामला उलझा कर नहीं रखना है. समस्याओं से संबंधित आवेदन मिलने के बाद उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से टेलीफोन पर बात कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया.
जनता दरबार में अंचल से संबंधित आवेदन, एलडीएम से संबंधित आवेदन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से संबंधित आवेदन, विद्युत प्रमंडल संबंधित आवेदन, भू-अजर्न पदाधिकारी से संबंधित आवेदन, वन प्रमंडल पदाधिकारी से संबंधित आवेदन, डीपीओ से संबंधित आवेदन, अनुमंडल पदाधिकारी से संबंधित आवेदन, अपर समाहर्ता से संबंधित आवेदन, डीडीसी से संबंधित आवेदन, एसपी से संबंधित आवेदन एवं बीडीओ से संबंधित आवेदन उपायुक्त के जनता दरबार में आये. तमाम विभागों को त्वरित निराकरण के निर्देश के साथ आवेदनों को भेजा गया.
जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर अपनी समस्याओं को रख रहे हैं.जनता की समस्याओं का निराकरण भी त्वरित गति से हो रहा है. उपायुक्त द्वारा सप्ताह में दो दिन ग्रामीणों के लिए समय निर्धारित किया गया है. इन दिनों में ग्रामीण पहुंच कर अपनी शिकायत डीसी के समक्ष रख रहे हैं जिससे कई तरह के मामलों का निष्पादन जल्द हो रहा है. मौके पर नीलिमा शशि डुंगडुंग मौजूद थे.
