लोहरदगा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन अरकोसा पंचायत भवन में किया गया. शिविर में पारा लीगल वोलेंटियर्स आशीष कुमार के द्वारा कानून से संबंधित जानकारी दी गयी.
जिसमें घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम 2005, मनरेगा, बंधुआ मजदूरी एवं ठेका श्रम से संबंधित कानून, कामगार दुर्घटना मुआवजा से संबंधित जानकारी दी गयी. साथ ही वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना मामला, दीवानी मामला, भूमि अधिग्रहण मामला, श्रम विवाद से संबंधित जानकारी भी ग्रामीणों को दी गयी. मौके पर मुखिया विरेंद्र उरांव, राहुल उरांव, भुनेश्वर राम, जतरी उरांव, उर्मिला देवी सहित अन्य मौजूद थे.
