क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलायें

प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन में सभी बूथ लेवल पदाधिकारियों की बैठक हुई. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी बीएलओ को कई दिशा-निर्देश जारी किया गया. सीओ छवि बाला बारला ने कहा कि मतदाता दिवस के मौके पर सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलायें. मतदाता सूची में हर संभव सुधार करने का […]

प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन में सभी बूथ लेवल पदाधिकारियों की बैठक हुई. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी बीएलओ को कई दिशा-निर्देश जारी किया गया. सीओ छवि बाला बारला ने कहा कि मतदाता दिवस के मौके पर सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलायें.

मतदाता सूची में हर संभव सुधार करने का प्रयास करें. मतदाताओं का शत-प्रतिशत मतदान पहचान पत्र बनाने का प्रयास करें. मतदाताओं की सूची का प्रकाशन के समय जानकारी दें. मतदाता दिवस के पहले सभी बीएलओ कैं डल मार्च, प्रभात फेरी समेत अन्य कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं. प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी कंदरू साहू ने बताया कि वैसे मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गयी है.

मतदाता सूची में नाम जोड़े मृत मतदाताओं के नाम मतदान सूची से हटाएं. वैसे महिला मतदाता जिनका विवाह के बाद पिता का नाम है. उसे पति के नाम पर निर्गत करने के लिए प्रपत्र आठ भरें. इसके अलावा कई दिशा-निर्देश जारी किया गया है. बैठक में प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों के बूथ स्तर के पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >