25 अभ्यर्थी की हुई काउंसेलिंग

जिले में शिक्षक नियुक्ति को लेकर काउंसेलिंग का आयोजन किया गया. जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय में चार टीम का गठन किया गया था. पहली टीम में डीडीसी, दूसरी टीम में मेसो परियोजना पदाधिकारी, तीसरी टीम में जिला योजना पदाधिकारी एवं चौथी टीम में निदेशक डीआरडीए थे. प्रत्येक टीम में तीन-तीन पदाधिकारी थे. हरेक टीम […]

जिले में शिक्षक नियुक्ति को लेकर काउंसेलिंग का आयोजन किया गया. जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय में चार टीम का गठन किया गया था. पहली टीम में डीडीसी, दूसरी टीम में मेसो परियोजना पदाधिकारी, तीसरी टीम में जिला योजना पदाधिकारी एवं चौथी टीम में निदेशक डीआरडीए थे. प्रत्येक टीम में तीन-तीन पदाधिकारी थे.

हरेक टीम में 30-30 उम्मीदवारों का काउंसेलिंग किया जाना था, लेकिन पहले दिन कुल 25 उम्मीदवार ही काउंसेलिंग के लिए उपस्थित हुए. अधिकारी इंतजार करते रहे, लेकिन उम्मीदवार नहीं पहुंचे. शेष बचे लोगों के लिए आज फिर काउंसेलिंग होगी. लोहरदगा जिला में 127 लोगों की बहाली होनी है. इसके अलावे उर्दू में 107 शिक्षक बहाल किये जायेंगे. शिक्षक बहाली की काउंसेलिंग को लेकर व्यापक प्रबंध भी जिला प्रशासन द्वारा किये गये हैं. पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है. उम्मीदवारों की उपस्थिति नहीं होने के संबंध में एक जानकार ने बताया कि एक उम्मीदवार दो और तीन जिलों से फार्म भरे हैं और लोग बेहतर जिला में नौकरी के प्रयास में हैं. लगभग हर जिला में काउंसेलिंग का काम शुरू है. उम्मीद है कि आज भी कुछ उम्मीदवार काउंसेलिंग के लिए पहुंचेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >