लोहरदगा : जिला परिवहन पदाधिकारी शब्बीर अहमद ने जिले के सभी पेट्रोल पंप मालिकों को निर्देश दिया है है कि बगैर हेलमेट पहने मोटरसाइकिल चालकों को पेट्रोल देना बंद करें.
श्री अहमद शहरी क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों में खड़े होकर जारी निर्देश का अनुपालन कराया. उन्होंने पेट्रोल पंप मालिकों को सीसीटीवी कैमरा सहित ग्राहकों की सुविधा के लिये साधन व्यवस्थित करने का निर्देश भी दिया.
