असहायों को दिया गया कंबल

लोहरदगा. गुरुकुल शांति आश्रम द्वारा ग्राम चांपी में गरीब व असहायों के बीच 45 कंबल का वितरण किया गया. गुरुकुल के आचार्य शरतचंद्र आर्य ने बताया कि स्वामी धर्मानंद सरस्वती द्वारा असहायों के बीच बांटने के लिये कंबल उपलब्ध कराया गया है. वहीं इंद्रजीत त्यागी ने कहा कि सेवा ही सबसे महान धर्म है. इससे […]

लोहरदगा. गुरुकुल शांति आश्रम द्वारा ग्राम चांपी में गरीब व असहायों के बीच 45 कंबल का वितरण किया गया. गुरुकुल के आचार्य शरतचंद्र आर्य ने बताया कि स्वामी धर्मानंद सरस्वती द्वारा असहायों के बीच बांटने के लिये कंबल उपलब्ध कराया गया है. वहीं इंद्रजीत त्यागी ने कहा कि सेवा ही सबसे महान धर्म है. इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ शिशु मंदिर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. मौके पर विजय कुमार, सतीश जायसवाल, राकेश राय, मनोज दास, आशीष कुमार आर्य, महादेव आर्य, भूषण प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, मनोहर मोदी, नरेश कुमार साहू, यदुनंदन तिवारी, परमेश्वर वर्मा, संगीता देवी, सुधा देवी आदि लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >