लोहरदगा. रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर पावर गंज में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ राज मित्तल ने दीप जला कर किया. मौके पर डॉ मित्तल ने कहा कि हमे विवेकानंद के बताये गये मार्ग पर चलते हुए लोगों की सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए. इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. छात्र रोहित कुमार ने स्वामी विवेकानंद के जीवनी पर विस्तृत जानकारी दी. बहन करीना व उसकी सहेलियों द्वारा भजन प्रभु मैं दास तुम्हारें प्रस्तुत किया. मौके पर आचार्य सुधांशु कुमार, जनार्दन सिंह, सुधांशु कुमार, अरुण बैठा, सूरज साहू, आचार्या सुधा देवी, संगीता मित्तल, सुजाता देवघरिया, मालती देवी, पुष्पा खलखो, किरण तिर्की, पूर्णिमा कुमारी, नीलम रजक, डॉली कुमारी आदि मौजूद थे.
लोगों की सेवा की संकल्प लें: मित्तल
लोहरदगा. रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर पावर गंज में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ राज मित्तल ने दीप जला कर किया. मौके पर डॉ मित्तल ने कहा कि हमे विवेकानंद के बताये गये मार्ग पर चलते हुए लोगों की सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए. इस अवसर […]
