19 को धरना सत्याग्रह करेगा महासंघ

लोहरदगा. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक महेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सदर प्रखंड परिसर में हुई. बैठक में 19 जनवरी को अनिश्चितकालीन धरना सत्याग्रह चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में कहा गया कि कर्मचारियों की समस्याआंे को लेकर उपायुक्त से शिष्टमंडल वार्ता का प्रयास किया. लेकिन वार्ता सफल नहीं हो सकी. […]

लोहरदगा. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक महेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सदर प्रखंड परिसर में हुई. बैठक में 19 जनवरी को अनिश्चितकालीन धरना सत्याग्रह चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में कहा गया कि कर्मचारियों की समस्याआंे को लेकर उपायुक्त से शिष्टमंडल वार्ता का प्रयास किया. लेकिन वार्ता सफल नहीं हो सकी. जिससे बाध्य होकर धरना सत्याग्रह का निर्णय लिया गया. कर्मचारी महासंघ द्वारा 19 जनवरी को सदर प्रखंड प्रांगण से प्रदर्शन शुरू होकर समाहरणालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो जायेगा. इसके बाद अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा. मौके पर महातम यादव, प्रदीप कुमार तिवारी, विश्वनाथ भगत, अंजु कुमारी, सुनीता भगत, उषा, खाखा, बालदेव यादव, मजफूज अंसारी, राम प्रसाद राम, विवेक कुमार, देवेंद्र लाल दास, सुदेना लाल, हरिमोहन सिंह, केश्वर साहू, अनुप कुमार, सुहैल अहमद, देवनाथ भगत आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >