राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ चलायेगा अभियान

लोहरदगा. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक रामचंद्र उरांव की अध्यक्षता में कस्तूरबा बालिका मध्य विद्यालय में हुई. बैठक में शिक्षक समस्याओं के अतिरिक्त कर्तव्य बोध पखवारा दिवस मनाने पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर कहा गया कि महासंघ द्वारा 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती व 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जयंती […]

लोहरदगा. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक रामचंद्र उरांव की अध्यक्षता में कस्तूरबा बालिका मध्य विद्यालय में हुई. बैठक में शिक्षक समस्याओं के अतिरिक्त कर्तव्य बोध पखवारा दिवस मनाने पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर कहा गया कि महासंघ द्वारा 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती व 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जयंती मनायी जायेगी. साथ ही बैठक में कहा गया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत 12 जनवरी को पतरा टोली, 13 जनवरी को किस्को मोड़, 14 को ब्लॉक कॉलोनी, 15 को शास्त्री नगर ढोढ़ा टोली, 16 को मैना बगीचा, 17 को वीर शिवाजी चौक, 18 को बरवा टोली से लेकर महावीर चौक, 19 को छत्तर बगीचा मिशन चौक, 20 को अपर बाजार, 21 को थाना टोली, 22 को सोमार बाजार अमला टोली एवं 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक क्षेत्र में अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. मौके पर सुजीत रजक, अनुग्रह कुमार, प्रदीप हिंद, शिवशंकर सिंह, चोन्हस उरांव, शशिभूषण प्रसाद, नवनीत गौड़, सविता कुमारी, विनय कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >