योजनाओं का अभिलेख 15 दिन में बंद करें

बीडीओ ने की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक सेन्हा/लोहरदगा : गल दिवस पर बहुद्देशीय भवन में बीडीओ संध्या मुंडू ने पदाधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक में सभी विकास योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में सभी पंचायत सेवकों को लंबित योजनाओं को 15 दिनों के अंदर पूर्ण कर अभिलेख बंद करने का निर्देश दिया गया. साथ ही […]

बीडीओ ने की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक
सेन्हा/लोहरदगा : गल दिवस पर बहुद्देशीय भवन में बीडीओ संध्या मुंडू ने पदाधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक में सभी विकास योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में सभी पंचायत सेवकों को लंबित योजनाओं को 15 दिनों के अंदर पूर्ण कर अभिलेख बंद करने का निर्देश दिया गया.
साथ ही सभी मजदूरों का आधार नंबर तथा खाता नंबर एक सप्ताह के अंदर फ्रीज करने का निर्देश दिया. बैठक में सभी पर्यवेक्षकों को अपने पंचायत के सभी विकास योजनाओं की मॉनिटरींग करने, फोटो अपलोड करने, इंदिरा आवास, केसीसी, सिंचाई कूप, तेरहवें वित्त आयोग के अंतर्गत अभिलेख 15 दिनों के अंदर क्लोज करने का निर्देश दिया.
बैठक में कनीय अभियंताओं को समय पर मापी पुस्त तैयार करने का निर्देश दिया. साथ ही पंचायत सेवकों एवं रोजगार सेवकों को एमआइएस करने का निर्देश दिया गया. बैठक में विशेष प्रमंडल के कनीय अभियंता बासुदेव सिंह के लगातार बैठक से अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण की मांग की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >