लीड के साथ :::: भालू के हमले से घायल

फोटो- एलडीजीए- 10 भालू के हमले से घायल ग्रामीण से बात करते डीसी.लोहरदगा. पहाड़ी इलाके के बोंडोबार गांव में महेश नगेसिया नामक किसान को तीन भालुओं ने एक साथ हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. महेश बैल चराने के लिए घर से निकला था. काफी मशक्कत के बाद उसने अपनी जान किसी तरह […]

फोटो- एलडीजीए- 10 भालू के हमले से घायल ग्रामीण से बात करते डीसी.लोहरदगा. पहाड़ी इलाके के बोंडोबार गांव में महेश नगेसिया नामक किसान को तीन भालुओं ने एक साथ हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. महेश बैल चराने के लिए घर से निकला था. काफी मशक्कत के बाद उसने अपनी जान किसी तरह बचायी. घायल स्थिति में लोगों ने उसे सदर अस्पताल लोहरदगा में भरती किया, लेकिन वन विभाग के द्वारा दिये जानेवाली मुआवजा की राशि उसे नहीं मिल पा रही है. वन विभाग के लोग बताते हैं कि जिस क्षेत्र में यह घटना घटी वह इलाका लातेहार वन प्रमंडल के अंतर्गत आता है और मुआवजा वहीं से मिलेगा. मौके पर डीसी राजीव रंजन ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इससे संबंधित संचिका बढ़ायें. वे लातेहार डीएफओ से बात करके पीडि़त को मुआवजा दिलायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >