शीतलहरी से जनजीवन प्रभावित

फोटो- एलडीजीए- 17, भौंरो मोड़ में की गयी अलाव की व्यवस्था.भ्ंाडरा/लोहरदगा. तीन दिनों से हुई वर्षा के बाद शीतलहरी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. कनकनी से लोग घरों में बंद रहने को विवश हैं. शीतलहर एवं ठंड से अकाशी निवासी चमन साहू 70 वर्ष की मृत्यु हो गयी. चमन साहू अकाशी स्टेशन के पास […]

फोटो- एलडीजीए- 17, भौंरो मोड़ में की गयी अलाव की व्यवस्था.भ्ंाडरा/लोहरदगा. तीन दिनों से हुई वर्षा के बाद शीतलहरी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. कनकनी से लोग घरों में बंद रहने को विवश हैं. शीतलहर एवं ठंड से अकाशी निवासी चमन साहू 70 वर्ष की मृत्यु हो गयी. चमन साहू अकाशी स्टेशन के पास रहता था. स्थानीय लोगों का कहना है कि उसकी मृत्यु ठंड से हुई है. चमन को ठंड से बचने के लिए कंबल नहीं दिया गया था. उसे पेंशन भी नहीं मिलता था. अकाशी पंचायत की मुखिया अनिता उरांव ने बताया कि उसको कं बल मिला या नहीं उसे जानकारी नहीं है. उसे वृद्धा पेंशन नहीं मिलता था. भंडरा प्रख्ंाड में ठंड से बचने के लिए वृद्ध, गरीब, असहाय लोगों के बीच पंचायत के मुखियों से 850 कंबल वितरण कराया गया है. भंडरा में भौंरो मोड़, थाना मोड़ एवं नौडिहा मोड़, चट्टी एवं अकाशी रेलवे स्टेशन के पास अलाव की व्यवस्था की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >