:3:::: बारिश थमते ही बढ़ी ठंड

फोटो- एलडीजीए- 1, ठंड से बचने के लिए आग तापते लोग.लोहरदगा. जिले में बारिश रुकने के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ा है. लोग बारिश के बाद ठिठुरन से परेशान हैं. सूर्यदेव का आना-जाना लगा है. सुबह में घना कुहासा हर ओर नजर आ रहा है. आसमान में बादल छाये हुए हैं. वाहन चालकों की परेशानी […]

फोटो- एलडीजीए- 1, ठंड से बचने के लिए आग तापते लोग.लोहरदगा. जिले में बारिश रुकने के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ा है. लोग बारिश के बाद ठिठुरन से परेशान हैं. सूर्यदेव का आना-जाना लगा है. सुबह में घना कुहासा हर ओर नजर आ रहा है. आसमान में बादल छाये हुए हैं. वाहन चालकों की परेशानी भी बढ़ गयी है. दिन में लाइट जला कर सफर करना बेहतर समझ रहे हैं. ठंड के कारण हर ओर वीरानगी छायी हुई है. गरीबों के समक्ष तो और भी विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है. विभिन्न संगठनों द्वारा गरीबों के बीच कंबल का वितरण तो किया जा रहा है, लेकिन यह वितरण सबों के लिए पर्याप्त नहीं है. प्रशासन द्वारा भी कुछ कंबलों को वितरण किया गया, लेकिन वह भी नाकाफी साबित हुआ है. बढ़ते ठंड के प्रकोप से लोगों की परेशानी भी बढ़ी है. ठंड के इस मौसम में बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ा है. निजी एवं सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ी है. ठंड के इस मौसम में इंसान के साथ-साथ जानवरों की भी परेशानी बढ़ गयी है. जानकार बताते हैं कि ठंड का प्रकोप अभी जारी रहेगा और ऐसे मौसम में लोगों को अपना बचाव खुद करने की जरूरत है. चिकित्सकों का भी कहना है कि ठंड से बचने की भरपूर व्यवस्था करें. ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >