भंडरा- लोहरदगा. विधानसभा चुनाव की तैयारी का निरीक्षण जेनरल आब्जर्वर ने किया. भंडरा प्रखंड में मतदान कर्मियों एवं सुरक्षा बलों के लिए बनाया गया कलस्टर केंद्र व मसमानो एवं बमनडीहा कलस्टर का निरीक्षण किया गया. चट्टी से बमनडीहा जानेवाली आरइओ सड़क की स्थिति देख नाराजगी जतायी. इस क्रम में जमगांई, पंडरिया मतदान कंंेद्र का भी निरीक्षण किया गया. इस क्रम में बीडओ अजय भगत, सीओ प्रकाश कुमार, थाना प्रभारी खंतर हरिजन, अभियंता सुरेश राम मोची शामिल थे. विधानसभा चुनाव ऑब्जर्वर ने बीडीओ अजय भगत को कलस्टर केंद्रों तक जानेवाली एवं मतदान केंद्र तक जानेवाली सड़कांे का तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया. भंडरा से सेमरा पथ, भंडरा से मसमानो पथ की मरम्मत के लिए आरइओ विभाग को पत्र दिया जा रहा है. पंचायत स्तर से सड़क मरम्मत होनेवाले सड़क को पंचायत स्तर से मरम्मत कराया जायेगा.
आब्जर्वर ने कलस्टर केंद्र का निरीक्षण किया
भंडरा- लोहरदगा. विधानसभा चुनाव की तैयारी का निरीक्षण जेनरल आब्जर्वर ने किया. भंडरा प्रखंड में मतदान कर्मियों एवं सुरक्षा बलों के लिए बनाया गया कलस्टर केंद्र व मसमानो एवं बमनडीहा कलस्टर का निरीक्षण किया गया. चट्टी से बमनडीहा जानेवाली आरइओ सड़क की स्थिति देख नाराजगी जतायी. इस क्रम में जमगांई, पंडरिया मतदान कंंेद्र का भी […]
