कैरो-लोहरदगा. आजसू पार्टी और भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार विधायक कमल किशोर भगत ने गुड़ी पंचायत में बैठक में कहा कि लोहरदगा की जनता ने उन्हें प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया. पांच साल में दो साल राष्ट्रपति शासन रहा. तीन साल का ही समय मिला. इतने कम समय में हमने लोहरदगा के विकास के लिए 1800 करोड़ रुपये की योजना लाने का काम किया. सड़क, पुल-पुलिया का जाल बिछा दिया. जिन समस्याओं को मुद्दा बना कर कांग्रेसी वोट मांगा करते थे, उन सारे कार्यों को करा कर कांग्रेसियों का उन मुद्दों को खत्म कर दिया. डहरबाटी डैम की योजना स्वीकृत कराया, लेकिन कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव भगत ने टेंडर नहीं होने दिया. डैम बन जाने से जिले में हरियाणा, पंजाब जैसी खेती होती. विधायक ने राज्य में स्थायी सरकार के लिए लोगों से समर्थन मांगा. भाजपा अनुसूचित जाति, जनजाति मोरचा के लोहरदगा अध्यक्ष चैतू उरांव ने कहा कि झारखंड में भाजपा आजसू पार्टी की गंठबंधन में विधानसभा चुनाव हो रहा है. भाजपा के सभी अनुषंगी इकाई गंठबंधन धर्म का पालन करंेगे. विधायक को तन-मन-धन से भारी मतों से विजयी दिलाने का काम करेंगे. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा. गुड़ी पंचायत की जनता ने विधायक के समक्ष गांव वालांे ने अपनी समस्याएं रखी. बैठक में मुखिया सरिता कुजूर, प्रदेशी साव, रवि साव, देवानंद साव, कुलदीप सिंह, घनश्याम साव, गणेश मुंडा, बहुरा उरांव, गफुर अंसारी, मोती साव, मंदरु साव, दीपक साहू, सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं आजसू के कार्यकर्ता शामिल थे.
क्षेत्र में बड़ी व छोटी योजनाओं का जाल बिछाया : कमल किशोर
कैरो-लोहरदगा. आजसू पार्टी और भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार विधायक कमल किशोर भगत ने गुड़ी पंचायत में बैठक में कहा कि लोहरदगा की जनता ने उन्हें प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया. पांच साल में दो साल राष्ट्रपति शासन रहा. तीन साल का ही समय मिला. इतने कम समय में हमने लोहरदगा के विकास के लिए 1800 […]
