प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

लोहरदगा. ऐक्टिव सोशल डेवलपमेंट फाउंडेशन के तत्वावधान में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत ट्यूबवेल मेकैनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ कुटमू, ढ़ोढ़ाटोली लोहरदगा में किया गया. प्रशिक्षण का उदघाटन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता विपिन बिहारी ने किया. यह प्रशिक्षण आवासीय है. प्रशिक्षण 10 नवंबर से 9 […]

लोहरदगा. ऐक्टिव सोशल डेवलपमेंट फाउंडेशन के तत्वावधान में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत ट्यूबवेल मेकैनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ कुटमू, ढ़ोढ़ाटोली लोहरदगा में किया गया. प्रशिक्षण का उदघाटन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता विपिन बिहारी ने किया. यह प्रशिक्षण आवासीय है. प्रशिक्षण 10 नवंबर से 9 दिसंबर तक चलेगा. प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को मरम्मत कार्य में दक्ष बना कर स्वरोजगार से जोड़ना है. प्रशिक्षण में भंडरा, कैरो, लोहरदगा, कुडू, सेन्हा, किस्को तथा पेशरार प्रखंड के 30 युवाओं को प्रशिक्षित किया जायेगा. मौके पर मुकेश कुमार मंडल, मो असलम अली, अखिलेश कुमार सिंह, जहेंद्र भगत, भिखराम भगत, गोविंद कच्छप, धनंजय प्रसाद गुप्ता, आरती कुमारी, जहूर अंसारी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >