लोहरदगा. उपायुक्त विनोद शंकर सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभा कक्ष में निर्वाचन को लेकर बैठक हुई. बैठक में बूथ वाइज रिव्यू किया गया. बैठक में संबंधित बीडीओ एवं सीओ से विभिन्न बूथों में रैंप की स्थिति, पेयजल, शौचालय एवं भवनों की स्थिति की जानकारी ली गयी. निर्देश दिया गया कि मतदाताओं को वोट के समय किसी चीज की परेशानी न हो, इसके लिए बूथों को सुव्यवस्थित करने तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बैठक में सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारी को बूथ से संबंधित संपूर्ण रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया. मौके पर जिले के आला अधिकारियों के साथ-साथ सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ एवं सभी थाना के थाना प्रभारी मौजूद थे.
निर्वाचन को लेकर डीसी ने बैठक की
लोहरदगा. उपायुक्त विनोद शंकर सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभा कक्ष में निर्वाचन को लेकर बैठक हुई. बैठक में बूथ वाइज रिव्यू किया गया. बैठक में संबंधित बीडीओ एवं सीओ से विभिन्न बूथों में रैंप की स्थिति, पेयजल, शौचालय एवं भवनों की स्थिति की जानकारी ली गयी. निर्देश दिया गया कि मतदाताओं को वोट […]
