भंडरा- लोहरदगा. लोक आस्था का पर्व छठ श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. छठव्रती पवित्रता एवं शुद्धता के साथ नदी, तालाब, डैम में सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना किये. मौके पर चार दिनों तक वातावरण भक्तिपूर्ण बना हुआ था. छठ गीतों का लोक धुन से वातावरण गुंजायमान हुआ. भंडरा अखिलेश्वर धाम, ठाकुर बाड़ी, मंदिर के पास स्थित तालाब, भौंरो में भौंरो नदी एवं तालाब, मसमानो में छठ तालाब, कुम्हरिया में दलदलिया तालाब, सेमरा,भीठा, कचमची, अकाशी, उदरंगी, अंबेरा, चट्टी, बड़ागाई एवं अन्य स्थानों पर छठव्रती भगवान भुवन भाष्कर को अर्घ्य देकर अपनी मन्नते पूरी करने की प्रार्थना की. भंडरा में नवयुवक संघ छठ पूजा समिति के द्वारा अखिलेश्वर धाम में प्रक ाश की व्यवस्था, छठ व्रतियों को प्रसाद वितरण, छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के लिए दूध की व्यवस्था, लकड़ी की व्यवस्था के साथ चाय एवं बिस्कुट की भी व्यवस्था की गयी थी. छठ व्रतियों द्वारा नवयुवक संघ के लोगों की सराहना की गयी. छठ पूजा के अवसर पर अखिलेश्वर धाम में मेला सा दृश्य था. धाम में छठ पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिवर्ष बढ़ते जा रहा है.
लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न
भंडरा- लोहरदगा. लोक आस्था का पर्व छठ श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. छठव्रती पवित्रता एवं शुद्धता के साथ नदी, तालाब, डैम में सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना किये. मौके पर चार दिनों तक वातावरण भक्तिपूर्ण बना हुआ था. छठ गीतों का लोक धुन से वातावरण गुंजायमान हुआ. भंडरा अखिलेश्वर धाम, ठाकुर […]
